कृतिका नक्षत्र 

कृत्तिका नक्षत्र आकाश मंडल में तीसरा नक्षत्र है। कृत्तिका नक्षत्र का स्वामी सूर्य व राशि शुक्र है। इस नक्षत्र का रंग सफेद और वृक्ष गूलर है। यह नक्षत्र आकाश में अग्निशिखा की तरह दिखाई देता है। कृत्तिका खुली आंखों से दिखाई देने वाले 6 तारों का एक समूह है, जो आकाश में वृष राशि के समीप दिखाई पड़ता है। हालांकि इसमें सैकड़ों तारे होते हैं।


 वृभष राशि में कृत्तिका नक्षत्र के अंतिम 3 चरण होते हैं। नक्षत्र स्वामी सूर्य व राशि स्वामी शुक्र है। अवकहड़ा चक्र के अनुसार कृत्तिका नक्षत्र के पहले चरण में जन्म होने पर जन्म राशि मेष होगी और राशि स्वामी मंगल तथा शेष 3 चरणों में जन्म होने पर राशि वृषभ होती है तथा राशि स्वामी शुक्र होते हैं। वर्ण - वैश्य, वश्य- चतुष्पद, योनि - मेढ़ा, महावैर योनि- वानर, गण - राक्षस है। इस तरह जातक पर मंगल, सूर्य और शुक्र का जीवनभर प्रभाव देखने को मिलता है।

कृतिका नक्षत्र के नाम अक्षर 

 प्रथम पद मेष राशि का 26°40′ – 30°00′ भाग गुरु ग्रह द्वारा शासित होता है। ध्वनि: - "आ"। सूचक शब्द:- खोजपूर्ण।

द्वितीय पद वृषभ राशि का 00°00′ – 03°19′ भाग शनि ग्रह द्वारा

शासित होता है। ध्वनि:-" ई"। सूचक शब्द:- भौतिक। 

तृतीय पद वृषभ राशि का 03°20′ – 06°39′ भाग शनि ग्रह द्वारा

शासित होता है। ध्वनि:-"ऊ"। सूचक शब्द: मानवीय। 

चतुर्थ पद वृषभ राशि का 06°40′ – 09°59′ भाग गुरु ग्रह द्वारा

शासित होता है। ध्वनि: - "ऐ"। सूचक शब्द: सर्जनात्मक अभिव्यक्ति।

कृतिका नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति का स्वभाव

कृतिका नक्षत्र में जन्मा जातक सुन्दर और मनमोहक छवि वाले होता हैं। वह केवल सुन्दर ही नहीं अपितु गुणीजन भी होते हैं। आपका व्यक्तित्व किसी राजा  के समान ओजपूर्ण एवं पराक्रमी होता है। कृतिका नक्षत्र का स्वामी सूर्य देव होते हैं इसीलिए आप तेजस्वी एवं तेज बुद्धि के स्वामी होते हैं।बचपन से ही आपकी रुचि गहन अध्ययन  में रहती है। व्यस्क होकर कृतिका नक्षत्र का जातक विद्वान् होता है। यह सूर्य का विशेष गुण है. परन्तु शुक्र और सूर्य में शत्रुता भी  होती है अतः सुन्दर और तेजस्वी होने पर भी विचार मे स्थिरता नहीं रहेंगे। सूर्य के इस नक्षत्र में चन्द्र भी उपस्थित रहता है। अर्थात सूर्य चन्द्र के मेल के कारण  शरीर पर तेज़ की अनुभूति होती है, चन्द्रमा से प्रभावित होने के कारण आपमें प्रभुत्व का विकास होता है। आप की सोच और कार्य उच्च स्तर के होंगे। आपके व्यक्तित्व में राजकीय गुण स्वाभाविक हैं। चन्द्रमा के प्रभाव के कारण ही  आपके पास धन भी आता है। 

इस  नक्षत्र में जन्मे जातक या जातिकाएं विपरित लिंग के प्रति आकर्षित रहते हैं। सौन्दर्य के तेज़ के कारण प्रसिद्धि भी बहुत अधिक मिलती है एवं पुरुषों को महिलाएं एवं महिलायों को पुरुषों के प्रेम प्रस्ताव मिलते ही रहते हैं। हालाँकि किसी भी सम्बन्ध में आप बंध कर  रहना पसंद नहीं करते हैं, जहाँ आपको बंधन महसूस होता है वहीँ आप बिना किसी की परवाह किए रिश्तों को समाप्त कर आगे बढ़ जाते हैं।  बहु भोगी होना और रोगी होना इस नक्षत्र में जन्मे जातकों का स्वभाव है। सेक्स के प्रति अधिक रुझान एवं भोजन के प्रति असावधानी रोग का कारण बन सकती है। 

आप औरों के लिए एक बहुत अच्छे मार्गदर्शक साबित होते हैं, परन्तु अस्थिर सोच के कारण आपके निर्णय अक्सर गलत साबित हो जाते हैं, इसलिए आपको अपने से बड़े और अनुभवी लोगों की सहायता लेनी चाहिए। आपको पुराने या नवीन विचारों से कोई परहेज़ नहीं होता,आप केवल सत्यता और मानवता के पथ पर ही चलना चाहते हैं। कृतिका जातक पिता की उपेक्षा अपनी माता से अधिक लगाव होता है, और माता से हर प्रकार का सहयोग समय समय पर मिलता रहता है। विवाह के बाद पारिवारिक जीवन सुखमय रहता है।पत्नी के साथ सम्बन्ध प्रेमपूर्वक और मधुर बना रहता है परन्तु आप अपने घर से दूर जाकर धन कमाते हैं इसलिए पत्नी से वियोग सम्भव है। 

कृतिका नक्षत्र में जन्म लेने वाली महिलाएं 

कृतिका नक्षत्र में जन्मी महिलाएं पतले- दुबले शारीर और कफ प्रकृति की होती  हैं। सामान्यतः अपने माता पिता की अकेली संतान होती हैं या भाई बहनों के होते हुए भी उनके सुख से वंचित रहती हैं। इस नक्षत्र में जन्मी जातिकाएं प्रायः झगड़ालू तथा दूसरों में कमी निकलने वाली होती हैं। ये क्रोधी स्वभाव की होती हैं। अपने इसी स्वभाव के कारण इनका अपने पति से भी प्रेमपूर्ण व्यवहार नहीं रहता है और अक्सर अलगाव की स्तिथि उत्पन्न हो जाती है। 

जातक का कार्य क्षेत्र 

आप अपने जीवन में कई यात्राएं भी करते हैं जिनमे से अधिकतर निरर्थक साबित होती हैं। निरंतर यात्राओं के कारण कार्यक्षेत्र में भी बदलाव होता है। आपको सफलता प्राप्त करने के लिए जीवन पर्यंत संघर्षरत रहना पड़ता है। सुदूर देशों में जा कर ही कृतिका नक्षत्र जातक खूब धन अर्जित करता है। 

कृतिका नक्षत्र में जन्म लेने वाला व्यक्ति खाने का शौक़ीन एवं अन्य स्त्रियों में आसक्त होता है।आपका रुझान गायन, नृत्यकला, सिनेमा, तथा अभिनेता और अभिनेत्रियों के प्रति अधिक रहता है।